{"_id":"5284404d12748f211da2d2a6ecda3894","slug":"bjp-against-the-state-government-took-the-shout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपाइयों ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 30 Jun 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सूबे की सपा सरकार गुंडों, माफियाओं की शरणस्थली बन गई है। इस सरकार से समाज का कोई भी तबका संतुष्ट नहीं है। माफियाओं की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए गरीबों, छात्रों, किसानों और व्यापारियों सहित समाज के हर वर्ग को एकजुट होना होगा। यह बातें भाजपा सांसद विनोद सोनकर ने सोमवार को मंझनपुर डायट मैदान में आयोजित पार्टी के धरना-प्रदर्शन में कही। उधर, प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा। इसमें बिगड़ी कानून-व्यवस्था दुरुस्त कराने, नर्स का यौन शोषण करने के आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तार जैसी मांगें शामिल रहीं।
प्रदेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल रखा है। इसीक्रम में सोमवार को मंझनपुर स्थित डायट मैदान में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें शामिल रहे सांसद विनोद सोनकर ने प्रदश सरकार पर जमकर निशाना साधा। कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर उन्होंने कहाकि इस सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। आए दिन रेप, गैंगरेप और छेड़खानी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को रोक पाने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। जिले में हुए नर्स से यौन शोषण की घटना का हवाला देते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर ही पुलिस अभियुक्त डॉ. अजमल को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कहाकि ऐसे ही मामलों में कार्रवाई नहीं होने का ही परिणाम है कि बेखौफ होकर उचक्के बहू-बेटियों की इज्जत से खेल रहे हैं। जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने कहाकि किसानों, व्यापारियों, छात्रों समेत समाज के सभी वर्गों के साथ अखिलेश सरकार शौतेला व्यवहार कर रही है।
ऐलान किया कि प्रदेश सरकार की यह मनमानी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में जनांदोलन छेड़ा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के बाद भाजपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रभारी डीएम को सौंपा। इसमें मौसम की मार से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने, गांवों के जले ट्रांसफार्मरों को बदलवाने, नहरों में पानी छोड़े जाने, खराब नलकूपों को दुरूस्त कराने, 18 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने, किसानों को खाद बीज उपलब्ध कराने, नर्स का यौन शोषण करने के आरोपी डॉक्टर अजमल को गिरफ्तार करने और पशु तस्करी पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रेमचंद्र चौधरी, अशोक कुमार तपसी, जितेन्द्र सोनकर, धर्मेंद्र पटेल, अभिषेक तिवारी, राजीव तिवारी, अरुण कुमार, दिनेश सोनकर, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, अनीता त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।