{"_id":"579a51f04f1c1bc06121f20d","slug":"bilo-poverty-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीपीएल श्रेणी के गंभीर रोगियों का शासन कराएगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीपीएल श्रेणी के गंभीर रोगियों का शासन कराएगा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले गंभीर रोगियों का इलाज अब मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष से कराया जाएगा। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने गांवों के भ्रमण पर जाने वाले सभी विभागाध्यक्षों को इसके प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया है।
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की मौत अब इलाज के अभाव में नहीं हो सकेगी। उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा कोष से धन का इंतजाम होगा। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि गरीबों के गंभीर रोगों के उपचार के लिए शासन पूरी तरह से संजीदा है।
यदि कोई व्यक्ति गरीब है और उसके पास बीपीएल कार्ड नहीं तो डीएम द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र इसके लिए पर्याप्त माना जाएगा। शर्त यह होगी कि संबंधित रोगी के परिवार की आय 24 हजार रुपये से अधिक की न हो। इसके लिए डीएम ने जनपदीय समिति का चयन भी कर लिया है। जिसके अध्यक्ष डीएम स्वयं तो सदस्य के रूप में सीएमओ हैं। समिति द्वारा पीड़ित को डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया कराई जा सकेगी। इस बावत डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को प्रचार-प्रसार का निर्देश देते हुए पात्रों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने को कहा है।