{"_id":"65e342ff80e20079d70f4d0d","slug":"bike-riding-youth-returning-from-court-dies-due-to-collision-with-dumper-uncle-serious-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109128-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: पेशी से लौट रहे बाइक सवार युवक की डंपर की टक्कर से मौत, चाचा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: पेशी से लौट रहे बाइक सवार युवक की डंपर की टक्कर से मौत, चाचा गंभीर
Sat, 02 Mar 2024 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 02 Mar 2024 08:47 PM IST
विज्ञापन
पेशी से लौट रहे बाइक सवार युवक की डंपर की टक्कर से मौत, चाचा गंभीर
- पिपरी कोतवाली के तिल्हापुर के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। मंझनपुर कोर्ट में पेशी से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को बालू लदे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौत हो गई जबकि चाचा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल शख्स को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
करारी कोतवाली के रसूलपुर सोनी गांव निवासी सुनील सिंह (45) धूमनगंज कोतवाली के ट्रांसपोर्ट नगर में मकान बनाकर परिवार समेत रहता था। सुनील के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा था। इस पर शनिवार को वह अपने चाचा सुमिरन सिंह के साथ बाइक से जिला कचहरी आया था। शाम को चाचा-भतीजे लौट हो रहे थे। सुमिरन सिंह के मुताबिक तिल्हापुर के मोड़ के पास जैसे ही वह लोग पहुंचे पीछे से बालू लादकर आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। घटना में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर दिनेश सिंह परिहार का कहना है कि डंपर पकड़ा गया है। जख्मी शख्स को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में परिजनों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।