फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding youth dies in road accident

Kaushambi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 09 Aug 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies in road accident
मंझनपुर कोतवाली के गौसपुर टिकरी के पास बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

टेंवा निवासी रामचंद्र (32) खेती कर परिवार का गुजारा करता था। बुधवार रात वह रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में गौसपुर टिकरी के पास अचानक सामने से ट्रक की रोशनी आंख में पड़ने से बाइक सवार रामचंद्र की अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे होटल के साइन बोर्ड से टकरा गया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को टेवां चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को इलाज के दौरान रामचंद्र की अस्पताल में मौत हो गई। रामचंद्र के पांच बच्चे हैं। घटना के बाद से पत्नी के साथ ही बेटी सुनीता, प्रियंका, आरती, पूजा और सूरज की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन


ट्रेन से कटकर युवक की मौत
चायल। चरवा के दनियालपुर के समीप बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक विक्षित युवक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह रेलवे लाइन की तरफ गए ग्रामीणों युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा ताे सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक केे जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे समसपुर निवासी रामरूप कोरी ने शव की पहचान अपने 30 वर्षीय बेटे संतोष कोरी के रूप में की। रामरूप ने बताया कि संतोष की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। बुधवार रात वह किसी को कुछ बताए बिना घर से साइकिल लेकर निकला था। युवक की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed