{"_id":"65b83139d47db6cc8c0b9c44","slug":"bike-riding-youth-dies-due-to-car-collision-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-107899-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Tue, 30 Jan 2024 04:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
मृतक गिरेन्द्र सिंह यादव की फाइल फोटो।
सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार रात बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जवान बेटे की मौत से पीड़ित परिवार की रो-रोकर हालत खराब है।
चक मानिकपुर सैयदराजे निवासी बुद्दा का बेटा गिरेंद्र सिंह यादव उर्फ छोटू (29) सोमवार रात सैनी बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में नरसिंहपुर कछुआ के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की खबर पर मृतक गिरेंद्र के परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। गिरेंद्र की मौत पत्नी-बच्चे की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर कार की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्राला की टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीन मजदूर घायल
सैनी कोतवाली के कनवार सीमा पर स्थित सीमेंट-सरिया की दुकान से सोमवार की शाम एक ट्रैक्टर निर्माण सामग्री लादकर पहाड़ी का पुरवा जा रहा था। टांडा मोड़ के पास हाईवे पर एक से दूसरे लेन पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे ट्राला ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार केन निवासी मजदूर शैलेंद्र, मोनू व शैलेश समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया। दुर्घटना के बाद काफी देर तक हाईवे वनवे रहा। इस वजह से लोग परेशान हुए।