{"_id":"6615419b080cdefa0302a5d5","slug":"bike-riding-railway-worker-dies-father-and-son-injured-in-collision-with-uncontrolled-tractor-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-110480-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रेल कर्मी की मौत, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रेल कर्मी की मौत, पिता-पुत्र घायल
Tue, 09 Apr 2024 06:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 09 Apr 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार रेलकर्मी की मौत, पिता-पुत्र घायल
-- -कोखराज कोतवाली के तेलैया टीकुर गांव के पास हाईवे पर हुआ हादसा
फोटो नं-30
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। कोखराज कोतवाली के तेलैया टीकुर गांव के पास हाईवे पर मंगलवार सुबह बेकाबू ट्रैक्टर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार रेलकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, दूसरे बाइक पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल पिता-पुत्रों का इलाज प्रयागराज के एसआरएन में चल रहा है।
कोखराज कोतवाली के जलालपुर मिर्जा की चक निवासी सोहनलाल (38) सुजातपुर रेलवे स्टेशन पर कीमैन के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह वह मेडिकल करवाने बाइक से प्रयागराज स्थित रेलवे अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान कौशाम्बी कोतवाली के पाली गांव का राजकुमार (26) अपने पिता मैकूलाल (60) को बाइक में बिठाकर गंगा स्नान कराने जा रहा था। दोनों बाइक सवार जैसे ही तेलैया टीकुर गांव के पास पहुंचे, वैसे ही हाईवे से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने इनकी बाइकों में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार रेलकर्मी सोहन लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग जुटते कि इससे पहले चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को एसआरएन रेफर कर दिया गया। कोखराज इंस्पेक्टर इंद्रदेव ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे के बाद से मृतक सोहन लाल की पत्नी शकुंतला देवी, बच्चे मुस्कान, मानसी, कृष्णा और उर्वशी का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
डायवर्जन के चलते वनवे था हाईवे, नाबालिग चला रहा था ट्रैक्टर
कोखराज कोतवाली के तेलैया टीकुर गांव के पास हाईवे पर डायवर्जन के चलते वन-वे कर दिया गया है। इससे एक ही तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वनवे हाईवे पर जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ उसका चालक नाबालिग था।