फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike riding miscreants robbed the engineer in Pipri

पिपरी में बाइक सवार बदमाशों ने इंजीनियर को लूटा

Tue, 08 Mar 2022 07:37 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 07:37 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed the engineer in Pipri
पिपरी कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाश लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार की रात भी बदमाशों ने एक हार्डवेयर इंजीनियर को तमंचा सटाकर लूट लिया। विरोध करने पर इंजीनियर की पिटाई कर बदमाश फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मकनपुर निवासी विवेक कुमार गौतम हार्डवेयर इंजीनियर हैं। उनकी प्रयागराज के झलवा में कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान है। प्रतिदिन की तरह वह सोमवार रात करीब नौ बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में पिपरी कोतवाली के घोषी गांव के शेरपुर मोड़ पर पहले से घात लगाकर बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। विवेक कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाशों ने उन पर तमंचा सटा दिया। बदमाशों ने पिटाई कर जेब में रखे पर्स व मोबाइल छीन लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेक के मुताबिक पर्स में 10 हजार रुपये, पैन और आधार कार्ड भी थे। बदमाशों के जाने के बाद विवेक ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। मंगलवार को पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पिपरी इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed