{"_id":"67c606c3452734203705f4fd","slug":"bike-riding-couple-trapped-in-dcm-dragged-hundred-meters-woman-dies-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-122653-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डीसीएम में फंसे बाइक सवार दंपती सौ मीटर घिसटे, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डीसीएम में फंसे बाइक सवार दंपती सौ मीटर घिसटे, महिला की मौत
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के रसूलपुर गिरसा गांव के पास निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग पर सोमवार रात साढ़े आठ बजे बेकाबू डीसीएम वाहन बाइक सवार दंपती को 100 मीटर तक घसीट ले गया, जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चरवा कस्बा निवासी विनोद उर्फ संजय केसरवानी (40) किराना व्यापारी हैं। सोमवार रात वह पत्नी सीतू केसरवानी (36) और बेटे यश (12) को बाइक में बिठाकर समदा स्थित रिश्तेदारी में आयोजित भंडारे में जा रहे थे। सूलपुर गिरसा गांव के ककरही तालाब के पास निर्माणाधीन राम वनगमन मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों गिर पड़े।
बाइक, सीतू और संजय डीसीएम के पहिये में घिसटने लगे। सीतू की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम के पहिये में फंसे महिला के शव बाहर निकाला। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। बाइक फंसी होने के कारण गाड़ी की रफ्तार नहीं बढ़ी तो चालक डीसीएम छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।