फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider woman dies due to truck collision, husband serious

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर

Tue, 20 Dec 2022 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies due to truck collision, husband serious
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली के टेंगाई चौराहे पर सोमवार सुबह बाइक सवार एक दंपती ट्रक से टकरा गए। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शहजादपुर निवासी उमा चंद्र मौर्य (60) खेती करते हैं। सोमवार को वह अपनी पत्नी निर्मला देवी (55) के साथ बाइक से मंझनपुर आ रहे थे। टेंगाई चौराहे के समीप खोरांव की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर टेढ़ीमोड़ चौकी प्रभारी प्रमेश यादव मौके पर पहुंचे। निर्मला की मौत हो चुकी थी जबकि उमाचंद्र को गंभीर चोट आई थी। पुलिस ने एंबुलेंस से उमाचंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निर्मला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चौकी प्रभारी का कहना है ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। घरवाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मवेशी से टकराकर बाइक सवार जख्मी
पइंसा। स्थानीय कोतवाली के बद्री केदार गांव निवासी अहमद अली (40) सोमवार सुबह बाइक से अजुहा जा रहे थे। जैसे ही वह घटमापुर गांव के समीप पहुंचे तभी सामने अचानक एक मवेशी आ गया। मवेशी को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक पलट गई। हादसे में अहमद अली को गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे अहमद अली को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed