फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider woman dies after being hit by auto, driver critical

Kaushambi News: ऑटो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, चालक गंभीर

Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 16 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman dies after being hit by auto, driver critical
मृतक कमला देवी की फाइल फोटो - फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।
पिपरी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा चायल स्थित एक कॉलेज के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बाइक चालक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती कोतवाली के हुसैनपुर पावन गांव निवासी महेश की पत्नी कमला देवी (45) पड़ोसी विपिन के साथ बाइक से दवा लेने तिल्हापुर मोड़ स्थित एक अस्पताल आईं थी। दोपहर में लौटते समय चायल कस्बे में एक पीजी कॉलेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में कमला देवी और बाइक चालक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान कमला देवी की मौत हो गई। वहीं, घायल चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की मौत की जानकारी पाकर परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मृतक कमला देवी की फाइल फोटो

मृतक कमला देवी की फाइल फोटो- फोटो : हादसे के बाद गिलौला सीएचसी परिसर में बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed