फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider seriously injured after collision with truck

Kaushambi News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

Tue, 24 Feb 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 24 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider seriously injured after collision with truck
हासदे के बाद ट्रक के पहिए से ​दबी बाइक- संवाद
पिपरी कोतवाली के दूल्हापुर गांव के समीप सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोधौर गांव निवासी सुनील सिंह सोमवार सुबह बाइक से एयरपोर्ट कोतवाली के मकनपुर गांव अपनी बहन को उसके ससुराल छोड़ने गया था।
विज्ञापन

लौटने के दौरान दूल्हापुर गांव के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौका पाकर चालक ट्रक छोड़ कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों से सूचना पाकर पहुंचे परिजन और पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed