फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bike rider labourer died in a road accident

पल्सर सवार मजदूर की मौत

Tue, 09 Nov 2021 06:24 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
bike rider labourer died in a road accident
कोखराज कोतवाली के बिसारा के समीप मंगलवार को बेकाबू वाहन की टक्कर से पल्सर बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक अपने बहनोई की बाइक मांग कर घर लौट रहा था। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। सदर कोतवाली के अंबावा पश्चिम गांव निवासी इंद्रपाल (40) मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। इंद्रपाल की बहन कोखराज कोतवाली के अंदावां गांव में ब्याही है। परिवार वालों के मुताबिक वह अपनी बहन के घर गया था। मंगलवार सुबह वह बहनोई की पल्सर लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही इंद्रपाल बिसारा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर तत्काल सिघिंया चौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से इंद्रपाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल में रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। प्रधान पति ऐश अहमद उर्फ पप्पू ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed