{"_id":"68fbd64d928def6736093c64","slug":"bike-rider-killed-companion-injured-in-collision-with-dumper-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-131712-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की माैत, साथी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार की माैत, साथी जख्मी
Sat, 25 Oct 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
सोनू, फाइल फोटो।
दोस्त के साथ बाइक से जा रहे एक युवक की एआरटीओ कार्यालय के पास डंपर की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
अशोक नगर मोहल्ले के विजय कुमार चौधरी कपड़े की प्रेस करते हैं। उनके तीन बेटे सोनू, शानू (20) व मोनू व दो बेटियां संजू व मंजू हैं। शानू चौधरी मुंबई में फर्नीचर का काम करता था। वह दीपावली पर घर आया था।
26 नवंबर को उसे वापस मुंबई जाना था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह अपने दोस्त विमलेश कुमार निवासी बदलेपुर के साथ बाइक से शाहजादपुर जा रहा था। करीब एक बजे जैसे ही वह सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के पास पहुंचा। सामने से आ रही डंपर की टक्कर लगने से दोनों घायल हो गएद्ध। इस दौरान राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां शानू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शानू की मौत की सूचना पर माता भगवनिया का हाल बेहाल हो गया।