{"_id":"62338dab58e13c08f63ce91a","slug":"bike-rider-kidnapped-daughter-in-front-of-mother-kaushambi-news-ald3290763107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर दूधिये की गोली मारकर हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर दूधिये की गोली मारकर हुई थी हत्या
विज्ञापन
Bike rider kidnapped daughter in front of mother
- फोटो : KAUSHAMBI
पिपरी कोतवाली के चंद्रसेन गांव में बुधवार रात दूध विक्रेता श्यामेंद्र यादव की हत्या पुरानी रंजिश को लेकर की गई है। श्यामेंद्र के भाई ने दो नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव का अंतिम संस्कार करा दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के तियरा गांव निवासी श्यामेंद्र यादव दूधिया था। वह चंद्रसेन गांव में दूध दुहाने के लिए रोजाना जाता था। उस गांव के पशु पालकों का दूध खरीद कर अगले दिन श्यामेंद्र प्रयागराज में बेचने जाता था। इसी कारोबार से परिवार का भरण-पोषण होता था। मृतक के भाई यदुनंदन सिंह का कहना है कि बुधवार शाम श्यामेंद्र प्रतिदिन की तरह बाइक से दूध लेने के लिए गया था। रात करीब नौ बजे वह दूध लेकर घर लौट रहा था तभी चंद्रसेन गांव के पास ही उसे गोली मार दी गई।
गोली सीने में लगने से श्यामेंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होने पर उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। यदुनंदन के मुताबिक चंद्रसेन गांव के बुद्ध सिंह से उसकी रंजिश है। इसी को लेकर बुधवार रात बुद्ध सिंह और उसके दो साथियों ने बुधवार रात श्यामेंद्र को रोककर गाली दी। विरोध करने पर बुद्ध सिंह ने गोली चला दी। गोली श्यामेंद्र यादव के सीने में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वह जमीन पर तड़पने लगा।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस श्यामेंद्र को लेकर प्रयागराज के एसआएन अस्पताल गई जहां उसके भाई ने दम तोड़ दिया। इस बारे सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि यदुनंदन की तहरीर पर बुद्ध सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया जाना बताया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Bike rider kidnapped daughter in front of mother- फोटो : KAUSHAMBI