{"_id":"65a5b8dfd66abaab0308e5b5","slug":"bike-rider-injured-after-manja-stuck-in-neck-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-7476-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: गले में मांझा फंसने से बाइक सवार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: गले में मांझा फंसने से बाइक सवार जख्मी
विज्ञापन
सैनी कोतवाली के सिराथू कस्बे में ओवरब्रिज के पास उड़ रही पतंग का मांझा एक बाइक सवार के गले में फंस गया, जिससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
कोखराज कोतवाली के केशवापुर निवासी उदित (27) सोमवार को बाइक से मंझनपुर आया था। दोपहर में वह सिराथू कस्बा होते हुए वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह सिराथू ओवरब्रिज के पास पहुंचा एक मांझा आकर उसके गले में फंस गया।
इससे वह लहूलुहान होकर बाइक लेकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि उदित के गले में काफी चोट आई है।
संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता
चायल। संदीपनघाट कोतवाली के भीटी देहमाफी गांव की अफरोज के अनुसार उसका बेटा रुक्सार अहमद रविवार दोपहर घर से घूमने निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। अफरोज की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रंजिश में युवक को पीटा, शिकायत
संदीपनघाट कोतवाली के महगांव निवासी बृजेश कुमार सरोज ने बताया कि गांव के एक युवक से उसकी रंजिश है। शनिवार शाम वह अपने दो साथियों बीरेंद्र और अन्नू के साथ खेत की तरफ गया था। इसी दौरान वहां मौजूद विरोधी ने उसे पीट दिया। इससे बृजेश को काफी चोट आई है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
खेत में पानी भरने पर पीटा, शिकायत
कोतवाली के पहाड़पुर गांव के महेश कुमार ने बताया कि वह सरकारी सबमर्सिबल में पाइप लगाकर अपने घर पर पीने का पानी भर रहा था। पाइप में सुराख होने की वजह से पानी शिवपाल यादव के खेत में चला गया।
इसे लेकर उसने महेश को पीट दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी पूजा को भी पीटा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पड़ोसियों ने बुजुर्ग और महिलाओं को पीटा, शिकायत
अमिरसा गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि रविवार की शाम वह परिवार के साथ खाना खा रहा था। इसी बीच पड़ोसी अपने तीन बेटों और साथियों के साथ उसके दरवाजे पर पहुंच कर गाली गलौज करने लगा।
विरोध करने पर उन्होंने नरेश को पीट दिया। बीच बचाव करने पहुंचे उसके बाबा मुंशीलाल, पिता धर्मपाल, मां कलपतिया, पत्नी सविता देवी और बहन गुड़िया को भी पीटा। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
-- --
पड़ोसी संग गई किशोरी, जेवर भी गायब
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली के एक गांव का व्यक्ति मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि उसकी सात बेटियां हैं। शनिवार की शाम परिवार खाना खाकर सो रहा था। इसी दौरान उसकी 14 वर्षीय बेटी कहीं चली गई। सुबह परिजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि किशोरी अपने साथ घर में रखे जेवर भी ले गई है। गांव का एक युवक भी लापता है। इसी आधार पर परिजनों ने युवक के खिलाफ बेटी को बरगलाकर साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद