{"_id":"64ea53c047b770046d081016","slug":"bike-rider-diwan-dies-after-being-hit-by-a-speeding-truck-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-2541-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दीवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दीवान की मौत
Sun, 27 Aug 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी कोतवाली से कुछ दूरी पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दीवान को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी बीच मौका पाकर चालक मय गाड़ी प्रयागराज की तरफ भाग निकला है। पुलिस नाकेबंदी कराकर ट्रक की तलाश कर रही है।
रायबरेली जिले के सलोन कोतवाली क्षेत्र के पूरे रानी किठावां गांव निवासी बलवीर सिंह यादव पुलिस विभाग में दीवान थे। वह 2011 में सिपाही पद से पुलिस में भर्ती हुए। करीब 10 साल से वह कौशाम्बी जनपद में तैनात थे। इन दिनों वह यूपी-112 में तैनात थे। बलवीर सैनी में किराये का कमरा लेकर पत्नी शुकुंती देवी, बेटियां कीर्ति (12), सृष्टि (10) व तीन वर्षीय बेटे अथर्व के साथ रहते थे।
शनिवार शाम करीब चार बजे वह किसी काम से बाइक लेकर सैनी चौराहे की तरफ गए थे। इस दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अफसरों को सूचना देने के साथ ही उन्हें अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिसकर्मी प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे से पुलिसकर्मियों में शोक है। सूचना पर रायबरेली से दीवान के घरवाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।