{"_id":"68c3350332692986dc006fe7","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-container-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130108-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Fri, 12 Sep 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
सुशील कुमार। फाइल फोटो
पूरामुफ्ती कोतवाली के गुरुद्वारा के समीप बुधवार रात अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने चालक समेत कंटेनर को पकड़ लिया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एयरपोर्ट कोतवाली के इंगुआ उर्फ काठगांव निवासी सुशील कुमार पाल (35) पुत्र हीरालाल पाल बचपन से ही पूरामुफ्ती कोतवाली के कृष्णा मंदिर के पास ननिहाल में रहता था। बुधवार रात वह बाइक से पूरामुफ्ती कोतवाली की तरफ से ननिहाल जा रहा था। तभी गुरुद्वारा के समीप फोन आ जाने के कारण वह सड़क किनारे रुककर बात करने लगा।
इसी बीच कानपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने पीछे से टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने चालक को पकड़ कंटेनर खड़ा करा लिया। घटना की जानकारी पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल
चायल। एयरपोर्ट कोतवाली के एयरफोर्स काॅलोनी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक घायल हो गया। सरायअकिल कोतवाली के तरनी गांव निवासी रावेंद्र कुमार प्रयागराज के कासगंज प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। बुधवार शाम वह कासगंज जा रहे थे। एयरपोर्ट कोतवाली के एयरफोर्स काॅलोनी के समीप तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार कर भाग निकला। हादसे में शिक्षक घायल हो गया। लोगों ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे परिजन घायल को लेकर लखनऊ रवाना हो गए।