फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bike rider dies after being hit by a dumper

Kaushambi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 29 Jul 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a dumper
चंद्रसेन की मौत के बाद अस्पताल परिसर में रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : मर्चेंट नेवी अफसर नि​खिल की फाइल फोटो।
सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बा स्थित भोला चौराहा के समीप सोमवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपी डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कानूनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

फतेहपुर में खागा के खैरई निवासी 35 वर्षीय चंद्रसेन खेती करता था। सोमवार को वह अपनी बहन फूलमती के यहां गुड़िया पर्व का शगुन देने गया था। बहन ने बताया कि लौटते समय चंद्रसेन दोपहर को जैसे ही भोला चौराहा के समीप पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में चंद्रसेन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू भेजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि डंपर चालक को पकड़कर उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed