फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bihar Police took the helper accused of stealing iron from a truck

Kaushambi News: एक ट्रक लोहा चोरी के आरोपी खलासी को ले गई बिहार पुलिस

Mon, 12 Aug 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 12 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bihar Police took the helper accused of stealing iron from a truck
बिहार से एक ट्रक लोहा चोरी कर भागे ड्राइवर-खलासी की तलाश में बिहार पुलिस ने कौशाम्बी में दबिश दी। यहां महेवाघाट कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी खलासी को पकड़ लिया गया। लिखापढ़ी के बाद आरोपी खलासी को पुलिस अपने साथ बिहार उठा ले गई।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के पटना जिले के दीदारगंज थानांतर्गत ट्रांसपाेर्ट नगर निवासी विनोद झा दीपक रोडवेज के नाम से ट्रांसपोर्ट चलाते हैं। विनोद ने बताया कि 12 जून 2023 को उसने गोवर्धन इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लोहा लोड करने के लिए एक ट्रक भेजा था। 22 टन लोहा लोड कर ट्रक मिर्जापुर के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

तय समय पर मिर्जापुर नहीं पहुंचने पर ट्रक की खोजबीन की गई तो पता चला कि चालक ने ट्रक का नंबर बदल रखा था। यह भी पता चला कि ट्रक सरसवां निवासी सूरज तिवारी का है और वही ड्राइवरी भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज के साथ सरसवां का ही संजय कोरी खलासी का काम करता है। पता चला कि ड्राइवर-खलासी ने चोरी कर लोहा बेच लिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बिहार पुलिस शनिवार को कौशाम्बी आई।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मेहवाघाट थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य की मदद से पुलिस ने खलासी संजय को पकड़ लिया। जबकि, ट्रक मालिक संजय फरार हो गया। रविवार को लिखापढ़ी के बाद बिहार पुलिस के उप निरीक्षक कृष्ण राय अपनी टीम के साथ आरोपी को साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed