{"_id":"5faed7ba8ebc3e5be028d1f0","slug":"bicycle-rider-dies-due-to-uncontrolled-vehicle-collision-kaushambi-news-ald29150363","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के डहरई गांव के समीप शुक्रवार सुबह बेकाबू वाहन की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गया। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस इलाज के लिए बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले गई।
यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोपहर बाद शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी छेदीलाल सोनकर (60) पुत्र श्यामलाल शुक्रवार सुबह किसी काम से डहरई गांव की तरफ गया था। इस बीच किसी बेकाबू वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में छेदीलाल को गंभीर चोट आई थी। स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे खून से लथपथ लाल को देखा तो पुलिस को खबर दी। सूचना पर चौकी प्रभारी चंपहा चंदन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस से जख्मी छेदीलाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। परिवार के लोगों को भी खबर दी गई।
विज्ञापन
अस्पताल में छेदीलाल ने दम तोड़ दिया। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना हादसा है। अभी इस बात की तस्दीक नहीं हो कसी है कि टक्कर किस वाहन से हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।