{"_id":"68b898eea312bbee480b812a","slug":"bhola-nath-yadav-will-be-the-senior-sub-inspector-of-kaushambi-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-129810-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भोला नाथ यादव होंगे कौशाम्बी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भोला नाथ यादव होंगे कौशाम्बी के वरिष्ठ उपनिरीक्षक
Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 04 Sep 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
एसपी राजेश कुमार ने मंगलवार की रात तीन दरोगाओं सहित आठ पुलिस कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। गुरौली चौकी इंचार्ज का करारी थाना किया गया तबादला निरस्त कर उन्हें कौशाम्बी कोतवाली का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है।
इसी तरह पुलिस लाइन में रहे उपनिरीक्षक विश्व नाथ पाल को कौशाम्बी थाना व कोखराज कोतवाली में रहे उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ल को करारी थाना भेजा गया। इसके अलावा आरक्षी राजेंद्र पांडेय को कौशाम्बी कोतवाली से इसी थाना के कार्यालय में, रोहित कुमार को सराय थाना से पुलिस लाइन, खुशबू को पुलिस लाइन से सीसीटीएनएस व गणेश सिंह को करारी कोतवाली से गोपनीय कार्यालय भेजा गया।