{"_id":"5787e2ed4f1c1b1b0813fde0","slug":"bhartiya-kisan-union-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपखंड अधिकारी को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपखंड अधिकारी को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 15 Jul 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मंझनपुर विद्युत स्टोर का घेराव कर उपखंड अधिकारी को छ: सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने तक स्टोर पर धरने पर बैठने का एलान किया।
किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष नूरुल इस्लाम की अध्यक्षता मेें गुरुवार को विद्युत स्टोर का घेराव किया गया। विद्युत स्टोर में मौजूद उपखंड अधिकारी को बंधक बनाकर अपने साथ धरने पर बैठा लिया और एलान किया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। किसान विद्युत स्टोर के उपखंड अधिकारी के सामने पोस्टमार्टम हाउस में नया ट्रांसफार्मर के साथ किसानों के लिए 15 जुलाई तक 50 पोल 15 ट्रांसफार्मर की मांग पर अड़े रहे।
उपखंड अधिकारी ने दो दिनों के भीतर 50 पोल व 15 ट्रांसफार्मर देने व तत्काल में पोस्टमार्टम हाउस के लिए एक 25 केवीए का ट्रांसफार्मर देने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर नूरजहां, गुलाब सिंह, छोटे मिया, रणवीर सिंह, शांता राम आदि मौजूद रहे।