{"_id":"6872b1dfd78f5ab7c40b738b","slug":"bhakiyu-submitted-a-memorandum-regarding-irrigation-health-and-road-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-127872-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भाकियू ने सिंचाई, स्वास्थ्य और सड़क को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भाकियू ने सिंचाई, स्वास्थ्य और सड़क को लेकर सौंपा ज्ञापन
Sun, 13 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
चायल तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता-संगठन
चायल। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) के कार्यकर्ताओ ने शनिवार को तहसील परिसर में बैठक की। इसके बाद डीएम को संबोधित समस्याओं का तीन सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने ज्ञापन में बताया कि तहसील आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी आनाकानी करते हैं। नेवादा ब्लॉक के पिपरहटा गांव में राजकीय नलकूप नहीं होने से 150 बीघा कृषि योग्य भूमि परती पड़ी रहती है। सिंचाई की सुविधा न होने से किसान खेती नहीं कर पा रहे हैं।
वहीं, गांव की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। अब तक मरम्मत नहीं करवाई गई है। नगर पंचायत चायल में आशा बहुओं की नियुक्ति नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आने जाने और टीका लगवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने चेताया कि सप्ताह भर में यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके नन्हे तिवारी, दिल कुमार, सुरेश पटेल, मुन्नालाल, निर्मला देवी, शांति देवी और अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।