फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bhagavata katha started

भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई कलश यात्रा

Mon, 22 Apr 2019 12:41 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 22 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
bhagavata katha started
bhagavata katha - फोटो : kaushambi
करारी/कड़ा। कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पास रविवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश रखकर चल रही महिलाओं के मुख से हरे राम, हरे कृष्ण की गूंज से समूचा कस्बा भक्तिमय हो गया। डीजे संग निकली कलश यात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरुष भक्ति में डूबे नजर आए। यात्रा में सभी लोग पीतांबर धारण कर चल रहे थे। कई जगहों पर यात्रा का स्वागत भी हुआ।
विज्ञापन


बाल व्यास वेंकटेश महाराज ने कहा कि भागवत सार कर्म है। अपने कर्मों पर बिना फल की इच्छा के भगवान को समर्पित कर दो। भगवान आपको सफलता अवश्य प्रदान करेंगे। इससे पहले सुबह हवन किया गया। कलश यात्रा में राकेश कुमार, अनीता देवी, अनिल कुमार, संगीता देवी, प्रेम चन्द्र, दिनेश चंद्र केसरवानी समेत बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल रहे। आयोजक मंडल ने बताया कि 22 अप्रैल से रोजाना शाम तीन बजे से रात आठ बजे तक कथा होगी। 28 अप्रैल को कथा का समापन व 29  को हवन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह से देवीगंज में भी कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। नगर भ्रमण के बाद चित्रकूट धाम से पधारे परममूर्ति सुशील जी महराज ने अमृत वचनों से कथा का रसपान कराया। आयोजक हरिश्चन्द्र अग्रहरि ने बताया कि 27 अप्रैल तक रोजाना दो बजे से कथा सुनाई जाएगी। इसके बाद 28 अप्रैल को पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा में नंदकिशोर अग्रहरि, अमृतलाल अग्रहरि, चन्द्रशेखर अग्रहरि, शुभाष अग्रहरि, ओम अग्रहरि, सूर्य प्रकाश अग्रहरि, प्रेमचन्द साहू, हरी लाल साहू, प्रमोद साहू, श्यामू अग्रहरि, मोनू अग्रहरि, आदि लोग सम्मलित रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed