फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Beneficiary of PM housing sold house in Chail

चायल में पीएम आवास के लाभार्थी ने बेच दिया आवास

Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Beneficiary of PM housing sold house in Chail
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का लाभ लेने के बाद चायल में एक लाभार्थी ने अपने आवास को बेच दिया। अब उसके आवास पर दूसरे परिवार का कब्जा है। इससे डूडा और स्थानीय नगर पंचायत विभाग के जिम्मेदार बेखबर हैं। प्रकरण की शिकायत डीएम से की गई है। कार्रवाई का हवाला देकर ईओ चायल दिनेश सिंह जांच में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत चायल के सरैयां वार्ड निवासी रामबाबू रैदास को वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था। आवास की सभी तीन किस्तें लेते हुए लाभार्थी ने अपना मकान भी बनवा लिया। पिछले दिनों लाभार्थी ने अपने आवास को गैर परिवार की एक महिला के हाथ बेच दिया।
विज्ञापन

लाभार्थी के मकान पर दूसरे परिवार की महिला का कब्जा है। लाभार्थी अब अपने परिवार के साथ कस्बा छोड़कर गायब हो गया है। जबकि, पीएम आवास को किराएदारी पर देने अथवा बिक्री करने की सख्त मनाही है। इसके बाद भी चायल कस्बे में कई लाभार्थियों ने अपने आवास बेच दिए हैं। जानकारों का कहना है कि डूडा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 20-20 हजार रिश्वत लेकर अपात्रों को योजना से लाभान्वित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कारण ऐसा हो रहा है। प्रकरण की शिकायत कस्बे के लोगों ने जिलाधिकारी से की है। शिकायत पर डीएम ने जांच के लिए ईओ दिनेश सिंह को निर्देशित किया है। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन और डूडा विभाग पूरी तरह से बेखबर बना हुआ है। ईओ दिनेश सिंह का कहना है कि आवास का लाभ लेने के बाद से गायब लाभार्थी का पता लगाया जा रहा है। यदि लाभार्थी ने अपना आवास बेचा है तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed