फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Behavior changed abruptly after 13 years of service

Kaushambi News: 13 वर्षों की सेवा के बाद अचानक बदला व्यवहार, सभी रह गए स्तब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Behavior changed abruptly after 13 years of service
तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लुकिया में शुक्रवार को हुई एक घटना ने शिक्षा विभाग और विद्यालय स्टाफ को हैरान कर दिया। वर्ष 2013 से विद्यालय में तैनात इंचार्ज महिला प्रधानाचार्य शिखा सिंह के बारे में अधिकारियों का कहना है कि 13 वर्षों के सेवाकाल में इस तरह की कोई अप्रिय घटना या शिकायत कभी सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) नीरज उमराव ने बताया कि शुक्रवार को इंचार्ज महिला प्रधानाचार्य अचानक हाथ में धारदार हथियार लेकर विद्यालय परिसर में पहुंच गईं। उन्हें इस रूप में देख वहां मौजूद सहायक अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाई और सभी बच्चों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। स्टाफ की इसी तत्परता के कारण समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन

बीईओ के मुताबिक, विद्यालय में कुल 57 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शिखा सिंह अब तक नियमित रूप से शिक्षण कार्य करती थीं और विभागीय बैठकों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। उनके व्यवहार को लेकर पहले कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने अधिकारियों को बताया कि शिक्षिका की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही उनकी बहन विद्यालय पहुंचीं और उन्हें अपने साथ घर ले गईं। शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इंचार्ज महिला प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि उचित उपचार मिलने से उनकी स्वास्थ्य स्थिति में जल्द सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed