{"_id":"694460a6cfa42fecaa0855f3","slug":"bdo-accused-of-rape-on-pretext-of-marriage-fir-registered-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-133824-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीडीओ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीडीओ पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी (सचिव) राम गोविंद के अचानक लापता होने के मामले में चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है। सचिव ने सुसाइड नहीं, बल्कि फेसबुक फ्रेंड से शादी का दबाव पड़ने पर आत्महत्या करने का नाटक कर गायब हो गया था। पुलिस युवती की तहरीर पर आरोपी सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सरायअकिल थानाक्षेत्र के बंथरी निवासी राम गोविंद ग्राम विकास अधिकारी है। जिनकी तैनाती कौशाम्बी ब्लॉक में है। बता दें कि 12 दिसंबर को राम गोविंद घर से बाइक लेकर निकला था। शाम तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान फकीराबाद के एक बाइक मैकेनिक के यहां राम गोविंद की बाइक खड़ी मिली।
सचिव के भाई शिव गोविंद ने अगले दिन मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई और बताया कि राम गोविंद ने छोटे भाई गोविंद को सुसाइड नोट भेजा है। जिसमें लिखा है कि प्रयागराज की झूंसी निवासी एक युवती ने जनवरी महीने में फेसबुक से उसका नंबर हासिल किया। इसके बाद वह फोन व वीडियो काल पर बात करने लगी थी। आरोप लगाया कि वीडियो काल के जरिए स्क्रीन शाॅट लिए गए। उन्हें एडिट कर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी देते हुए युवती 15 लाख रुपये वसूल चुकी है।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर एसपी राजेश कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरायअकिल पुलिस समेत एसओजी व सर्विलांस की तीन टीमों का गठन कर राम गोविंद की बरामदगी के लिए खोजबीन शुरू की।
उधर, पुलिस ने कथित सुसाइड नोट में जिस युवती को आरोपित किया था। उसे हिरासत में पूछताछ की तो सारी कहानी ही पलट गई। युवती ने बताया कि करीब साल भर से फेसबुक के जरिए राम गोविंद उसके संपर्क में था। बीते 14 फरवरी को वह उसे चित्रकूट के कामतानाथ स्थित एक होटल में बुलाया। वहां शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में शादी की बात करने पर आरोपी ने गालीगलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।
वहीं, बुधवार को सचिव क्षेत्र के भक्तन का पूरा गांव के नहर के किनारे बेहोशी की हालत में मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे दिन तबीयत में सुधार होने पर युवती की तहरीर पर आरोपी राम गोविंद के खिलाफ एफआईआर कर हिरासत में ले लिया गया।
-- -- -- -
- युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे जेल भेज दिया गया जाएगा। -राजेश कुमार, एसपी