फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Basement filled with rain water, hospital sealed

Kaushambi News: बेसमेंट में भरा बारिश का पानी, अस्पताल सील

Fri, 09 Aug 2024 05:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 09 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Basement filled with rain water, hospital sealed
कनवार गांव में रेलवे अंडर पास के नीचे भरे पानी को निकालती पनचक्की। संवाद
तहसील क्षेत्र के चरवा में नियमों के विपरीत बेसमेंट में चल रहे एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को बारिश का पानी भर गया। इसके बाद मरीज भाग खड़े हुए। मामले की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो अफसरों की टीम भेजी गई। पानी निकलवाने के बाद टीम सदस्यों ने अस्पताल सील कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत चरवा के मुख्य चौराहे पर अनमोल पॉली क्लीनिक के नाम से अस्पताल संचालन किए जाने की शिकायत थी। यह अस्पताल बेसमेंट में है। इसी बेसमेंट में मरीज भर्ती करने के लिए करीब 10 बेड पड़े थे।
विज्ञापन

पैथोलॉजी व ओटी भी इसी तल में थी। अस्पताल के सामने से ही नगर पंचायत एक नाला बनवा रही है। इसका अभी काम पूरा नहीं हुआ है। बताते है कि बेसमेंट से पानी के निकासी की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जब झमाझम बारिश हुई तो यह नाला उफना गया। इससे बारिश का पानी बेसमेंट में भर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी भरने के दौरान कई मरीज भर्ती थे, जो बाद में खुद ही चले। किसी ने इसकी एक पोस्ट एक्स पर कर दी।
मामला प्रशासन तक पहुंचा तो डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
नगर पंचायत की टीम ने पहुंच कर मशीन से पानी निकलवाया। एसडीएम चायल योगेश कुमार गौड़ व चायल के सीएचसी अधीक्षक डॉ. ललित कुमार को मौके पर भेजा।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि बेसमेंट में नियमों के विपरीत अस्पताल चल रहा था। अस्पताल का पंजीकरण था, लेकिन वहां मरीज एक भी नहीं मिला। नियमों के विपरीत बेसमेंट में चल रहे अस्पताल को सील कर दिया गया है।
--------
दो अन्य अस्पतालों पर भी हुई कार्रवाई

एसडीएम और सीएचसी अधीक्षक की टीम ने इलाके के अन्य अस्पताल भी जांचे। डॉ. ललित ने बताया कि उन्नति पॉली क्लीनिक में भी बेसमेंट संचालित मिला, लेकिन इसका प्रयोग नहीं हो रहा था। सिर्फ कुछ सामान रखा रहा। ऊपर के तल पर भी निर्माण चल रहा था। इसलिए बेसमेंट सील कर दिया गया है। वहीं कृति हॉस्पिटल में जांच के दौरान एक्स-रे मशीन पाई गई। इसके कोई दस्तावेज अस्पताल संचालक नहीं दिखा सके। इसलिए मशीन सील कर दी गई है।


नगर पंचायत ने भी जारी किया नोटिस
नगर पंचायत चरवा के अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि बेसमेंट में संचालित हो रहे अनमोल पॉली क्लीनिक, उन्नति पॉली क्लीनिक समेत चार लोगों को नोटिस दिया गया है। सभी को बेसमेंट खाली करने के लिए कहा गया है।

कनवार गांव में रेलवे अंडर पास के नीचे भरे पानी को निकालती पनचक्की।    संवाद

कनवार गांव में रेलवे अंडर पास के नीचे भरे पानी को निकालती पनचक्की। संवाद

कनवार गांव में रेलवे अंडर पास के नीचे भरे पानी को निकालती पनचक्की।    संवाद

कनवार गांव में रेलवे अंडर पास के नीचे भरे पानी को निकालती पनचक्की। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed