फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   basant singh elected president sirathoo baar assocation

बसंत सिंह अध्यक्ष व हेमंत जौहरी महामंत्री निर्वाचित

Sat, 29 Feb 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
basant singh elected president sirathoo baar assocation
basant singh elected president sirathoo baar assocation - फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू/कड़ा। अधिवक्ता संघ के चुनाव में शुक्रवार को एडवोकेट बसंत सिंह को अध्यक्ष व हेमंत जौहरी को महामंत्री निर्वाचित किया गया। बसंत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बालेंद्र धर द्विवेदी को सात मतों से शिकस्त दी। शाम को नतीजों की घोषणा होते ही समर्थक जश्र में डूब गए। समर्थकों ने निर्वाचित पदाधिकारियों को फूलमालाओं से लादकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

सिराथू अधिवक्ता संघ के चुनाव को लेकर तहसील में कई दिनों से गहमागहमी चल रही थी। शुक्रवार की सुबह दस बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया गया। एक-एक वोट को लेकर उम्मीदवारों में अंतिम समय तक रस्साकसी देखने को मिली। मतदान के बाद शाम चार बजे मतों की गणना हुई। महज 15 मिनट में गिनती पूरी होने के बाद एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अब्दुल हक ने नतीजों का एलान किया।
विज्ञापन

इसमें अध्यक्ष पद पर बसंत सिंह को विजयी घोषित किया गया। बसंत ने 49 मत हासिल कर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी बालेंद्रधर द्विवेदी को सात मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर हेमंत जौहरी ने 47 मत पाकर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सतीश मिश्र को तीन मतों से हराया। चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम नरेश सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम करन यादव, कोषाध्यक्ष पद पर धनंजय यादव निर्विरोध चुने गए। कार्यकारणी सदस्य के रूप में अंजू आरा, अरविंद कुमार, दीपक, वैशाली, ज्ञान चंद्र निर्मल और राजेश गुप्ता चुने गए। नव निर्वाचित अध्यक्ष बसंत सिंह ने अपनी जीत का श्रेय पूरे अधिवक्ता समाज को दिया है। कहा है कि अधिक्ता समाज ने उन्हें जो जिम्मेंदी दी है उसे पूरी ऊर्जा के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed