{"_id":"649ddf4742cc0a52fb093766","slug":"barati-returned-to-rajasthan-without-a-bride-the-police-is-looking-for-thugs-with-the-groom-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-648-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बिन दुल्हन राजस्थान लौटे बराती, दूल्हे को लेकर पुलिस कर रही ठगों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बिन दुल्हन राजस्थान लौटे बराती, दूल्हे को लेकर पुलिस कर रही ठगों की तलाश
Fri, 30 Jun 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान से आए बराती बिन दुल्हन के लौट गए।
पुलिस ठगी के शिकार दूल्हे को लेकर जालसाजों की तलाश कर रही है। हालांकि, बृहस्पतिवार को मेड़ुवा सलेमपुर गांव से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
राजस्थान के झुंझनू जिले के उदयपुर बाटी निवासी सुभाष सैनी ने बताया कि प्रयागराज के कोरांव कोतवाली के संसारपुर निवासी सीताराम ने उसका रिश्ता कनैली की युवती से तय कराया था। मंगलवार को सुभाष बरात लेकर कनैली पहुंचा तो लड़की वालों ने चढ़ावे के तौर पर 50 हजार नकद, एक सोने की अंगूठी, सात कीमती साड़ियां लीं। इसके बाद पहुंची पुलिस ने लड़की को नाबालिग बता शादी रोक दी। सुभाष सहित बरातियों को भगा दिया गया।
सुभाष बुधवार को सरायअकिल कोतवाली तहरीर देने पहुंचा तो पुलिस भौचक रह गई। इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह ने बताया कि थाने या चौकी से कोई पुलिस शादी रुकवाने नहीं गई थी। फर्जी पुलिस बनकर जालसाजी की गई है। मेड़ुवा सलेमपुर गांव से दो संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।