फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bank counter

काउंटर तक पहुंचते-पहुंचते खत्म हो जाते है रुपये

Sun, 18 Dec 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 18 Dec 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
bank counter
other
बैंकों की स्थिति अभी भी नहीं सुधरी है। नगदी संकट से लोग जूझ रहे हैं। अब तो हालत यह है कि लोगों के काउंटर तक पहुंचते-पहुंचते कैश ही खत्म हो जाता है। किसी को दो हजार मिल है तो किसी को खाली हाथ लौटाया जा रहा है। घंटों लाइन में लगे लोग जब खाली हाथ आते हैं तो वह गुस्से में लाल-पीले दिखते हैं।
विज्ञापन


   शनिवार को जिले के अधिकांश बैंक खाली रहे। कैश न होने पर लोगों को लौटाया गया। ग्रामीण इलाकों के बैंकों की स्थिति खराब रही। बैंक ऑफ बड़ौदा बैरागीपुर और इलाहाबाद बैंक की शाखा महेवाघाट से कुछ लोगों को दो हजार रुपये दिए गए। दोपहर बाद कैश खाली हो गया। इसके बाद ग्राहकों को लौटाया गया। यही हाल अन्य जगहों का रहा। जिला मुख्यालय के भी कई बैंक खाली रहे। बीओबी बैरागीपुर से रुपया न मिलने पर ग्राहकों ने नाराजगी जताई। इनमें कई ऐसे ग्राहक थे जो लाइन में लगे थे। घंटों बाद जब उनकी बारी आई तो पता चला कि रुपया ही खत्म हो गया। इस पर वह काफी झल्लाहट में दिखे। एटीएम भी खाली रहे। मुख्यालय समेत गांव-देहात में लगे सभी एटीएम ठप रहे। इससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को आ सकता है 50 करोड़
 एलडीएम दिनेश मिश्र ने बताया कि सोमवार को जिले में 50 करोड़ नगदी आ जाएगी। इनमें से दस करोड़ रुपये ग्रामीण बैंकों को दिए जाएंगे। एलडीएम ने बताया कि इस नकदी के आने से बैंकों की स्थिति काफी हद तक सुधर जाएगी। साथ ही लोगों को 24 हजार रुपया मिलने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed