{"_id":"5bc24170bdec226966334f64","slug":"bank-atm-blank-problem-in-navratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र में भी एटीएम खाली, ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र में भी एटीएम खाली, ग्राहक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नवरात्र के दिनों में लोगों का खर्च बढ़ा है। शनिवार को बैंकों में अवकाश होने की वजह से एटीएम से रुपया निकालने आए जरुरतमंद लोग मायूस होकर लौट गए। मुख्यालय में दर्जन से ज्यादा बैंकों के एटीएम बूथ में या तो ताला लगा मिला या फिर मशीनों से रुपया नहीं निकला। रविवार को भी हालात में सुधार होने के आसार कम ही हैं।
मंझनपुर कौशाम्बी का जिला मुख्यालय है। यहां सरकारी और अर्ध सरकारी बैंकों की तमाम शाखा है। बैकों ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम बूथ लगा रखे हैं। वैसे आम दिनों में भी यहां से एटीएम से रुपया निकालना आसान नहीं होता। कभी नेटवर्क फेल तो कभी कैश नहीं होने की वजह से उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है। शनिवार को अवकाश होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के अलावा आस-पास गांवों के लोग पैसा निकालने के लिए मंझनपुर आए लेकिन उन्हें मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
बैंकों के एटीएम में लटका रहा ताला
मंझनपुर। कस्बे मुख्य चौराहे पर इलाहाबाद बैंक और यूनियन बैंक का एटीएम लगा है। दोनों एटीएम सेंटरों का शनिवार को ताला तक नहीं खुला था। लोग एटीएम पहुंचते, ताला बंद देख वापस लौट जाते। वहीं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस अधीक्षक आवास के समीप मंझनपुर-समदा मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा है। शनिवार को इस बूथ का भी ताला नहीं खोला गया था।
विज्ञापन
मरीजों के तीमारदारों को भी हुई दिक्कत
मंझनपुर। कस्बे में संयुक्त जिला अस्पताल के अलावा छोटे-बड़े करीब दर्जन भर निजी अस्पताल हैं। यहां मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की सुविधा है। इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोड़र गांव का उमेश मिश्रा सेंट्रल बैंक के एटीएम में नेटवर्क आने का इंतजार रहा था। उमेश को समदा रोड पर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक रिश्तेदार को पैसा देना था। इसी तरह तमाम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
क्या कहते हैं एलडीएम
एटीएम बंद होने के बारे में जानकारी नहीं है। अवकाश के दिन एटीएम में रुपया जरुर रहता है। नेटवर्क की समस्या हो सकती है। फिर भी बैंकों को इस बाबत निर्देश दिया जाएगा कि अवकाश पड़ने पर वह एटीएम की व्यवस्था बेहतर संचालित करें।
दिनेश मिश्रा, एलड़ीएम कौशाम्बी