फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Banana cultivation, trees and electric poles broken due to cyclonic winds, power supply disrupted

चक्रवाती हवाओं से केला की खेती, पेड़ और बिजली के खंभे टूटे, बिजली आपूर्ति बाधित

Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Banana cultivation, trees and electric poles broken due to cyclonic winds, power supply disrupted
रविवार शाम चायल इलाके में झमाझम बारिश के साथ चक्रवाती हवा आफत बन गई। इससे किसानों की कई बीघे केले की फसल नष्ट हुई तो बिजली के खंभे और पेड़ टूट जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। रास्तों पर आवागमन बाधित होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब पांच बजे वर्षा के साथ चक्रवाती हवा से चायल तहसील के पिपरहटा गांव निवासी मुलायम सिंह यादव के दरवाजे पर लगा नीम का पेड़ धराशायी हो गया। इसमें दब कर मवेशी घायल हो गए। साथ नीचे खड़ा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दो बिजली के खंभे टूट गए। इससे पिपरहटा गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

गांव के अभिमन्यु यादव, संजय कुमार आदि ने बताया कि कई लोगों के छप्पर आदि भी उड़ गए हैं। इसी प्रकार गांजा गांव के दीवान सिंह और योगेंद्र सिंह की करीब पांच बीघे केले की तैयार फसल नष्ट हो गई। इसके साथ ही तार व पोल पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति और आवागमन भी बाधित हो गया। देर रात तक इसे लेकर लोग काफी परेशान रहे। शाम करीब सात बजे के बाद इलाके के गांवों में बिजली आपूर्ति दुरुस्त की गई है। चक्रवाती तूफान के कारण हुए नुकसान की सूचना किसानों ने तहसील प्रशासन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न हुए सरकारी कार्यालय परिसर, परेशानी
जिला मुख्यालय मंझनपुर में जल निकासी के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च कर नाला व नालियों का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी मामूली बारिश में सड़कों व सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो जाता है। रविवार को बारिश के चलते जिला मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान, मंझनपुर कोतवाली, साधन सहकारी समिति, मंझनपुर ब्लॉक समेत कई स्थानों पर जलभराव की समस्या हो गई।
इसके अलावा नगर पालिका परिषद भरवारी, सरायअकिल, करारी व अजुहा समेत कई नगर पंचायतों के मोहल्ले में जलभराव की समस्या है। रास्ते पर पानी जलभराव से जहां लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। वही संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है।
आंधी से टूटे पोल, कई गांव की बत्ती गुल
रविवार की शाम बारिश के साथ तेज हवा चली। जिसकी वजह से विद्युत उपकेंद्र अंदावां क्षेत्र से जुडे कई गांवों में बिजली के खंभे टूट गए। इसके अलावा अंदावां, टेढीमोड, सुजातपुर, शहजादपुर समेत कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने अवर अभियंता को दी है। लेकिन देर रात तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

जलभराव होने की वजह से परेशानी
बेनीराम कटरा चौराहा के पास सैकड़ों लोग घर बनाकर रहते हैं। तमाम लोग दुकान भी चला रहे हैं, लेकिन जल निकासी का इंतजाम नहीं किया गया है। इससे बारिश का पानी रास्ते पर भर गया है। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसकी शिकायत लोगों ने खंड विकास अधिकारी नेवादा से की थी। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।

पिपरी के गांजा गांव में रविवार को आए तूफान से गिरा नीम का पेड़

पिपरी के गांजा गांव में रविवार को आए तूफान से गिरा नीम का पेड़- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed