{"_id":"5f04c7098ebc3ea0717618bc","slug":"ban-on-ordering-food-from-the-market-kaushambi-news-ald2804438130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार से खाद्य पदार्थ मंगाने पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से खाद्य पदार्थ मंगाने पर लगी रोक
विज्ञापन
Ban on ordering food from the market
- फोटो : KAUSHAMBI
बाजार से खाद्य पदार्थ मंगाने पर लगी रोक
जिलाधिकारी ने कोविड-19 के अस्पतालों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को कोविड-19 के दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज बाहर से खाने-पीने का सामान नहीं मंगाने पाए। बाहर से सद्ममान आने पर संक्रमण फैलने का अंदेशा है। भर्ती मरीज अस्पताल से दिए जाने वाले भोजन व नाश्ते का उपयोग करेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कोविड-19 के एल-1 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर और जिला अस्पताल एल-2 का निरीक्षण किया। डीएम ने अस्पताल कर्मियों से कहा कि वह ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें। मास्क व ग्लब्स का प्रयोग हर हाल में किया जाए। पीपीई पहनकर ही मरीज के पास जाएं। एल-2 अस्पताल में वेंटिलेटर व ऑक्सीजन की व्यवस्था रहे। पैरा मेडिकल स्टाफ समय से अस्पताल पहुंच कर मरीजों की देखभाल करें। जिलाधिकारी ने कोविड हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होंने जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। गौरतलब है कि पिछले दिनों पुलिस कर्मी, बिजली विभाग का एक अफसर आदि कोरोना संक्रमित होने पर भर्ती कराए गए थे। अस्पताल के स्टाफ ने सूचना दी थी कि वह लोग बाहर से खाने-पीने का सामान मंगाते हैं। इसकी वजह से महामारी के संक्रमण फैलने का अंदेशा था। इसी को लेकर जिलाधिकारी ने बाहर से सामान मंगाने पर पाबंदी लगाई।