फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   ban at pension

1234 लोगों के पेंशन भुगतान पर रोक

Sun, 20 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 20 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
ban at pension
crime
प्रदेश सरकार गरीबों समाजवादी पेंशन दे रही है। शासनादेश है कि इस पेंशन का लाभ उन्हीं गरीबों को मिलेगा, जो पहले से अन्य कोई पेंशन नहीं पाते हों, लेकिन कौशाम्बी के तमाम ऐसे लोगों ने समाजवादी पेंशन स्वीकृत करा ली है, जो विधवा अथवा वृद्धावस्था पेंशन पहले से प्राप्त कर रहे हैं। यही नहीं प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी ने उनकी पात्रता को सत्यापित भी कर रखा है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि समाजवादी पेंशन मंजूर होने के बाद जब लाभार्थी के खाते में भेजी जाने लगी, तो सामने आया है कि समाजवादी पेंशन जनपद के 1234 ऐसे खातों में भेजी गई है, जिन खातों में पहले से विधवा अथवा वृद्धावस्था पेंशन भेजी जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इन सभी 1234 लाभार्थियों के खाते से पेंशन के भुगतान पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


उन्होंने दोहरी पेंशन के लाभार्थियों को नोटिस जारी कर दी है। साथ ही बैंकों को पत्र भेजकर इन लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि की डीडी बनाकर विभाग को वापस करने को कहा है। बता दें कि समाजवादी पेंशन की रकम वापस न करने तक इन लाभार्थियों के खाते से विधवा, वृद्धावस्था पेंशन का भी भुगतान नहीं होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि वृद्धा, विधवा पेंशन का लाभ पा रहे पेंशनरों को समाजवादी पेंशन की पाई-पाई लौटनी होगी। इसके बाद ही उन्हें पूर्व की पेंशन का भुगतान मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed