{"_id":"5c3cdb2abdec223c5d7e1f58","slug":"balaatkaar-peedita-ka-dinadahaade-kiya-apaharan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलात्कार पीड़िता का दिनदहाड़े किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलात्कार पीड़िता का दिनदहाड़े किया अपहरण
Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता का रविवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। उसके साथ पड़ोस के एक युवक ने मई 2017 में दरिंदगी की थी। पीड़ित की मां ने सोमवार को एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
सरायअकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि 28 मई 2017 को उसकी बेटी खेतों की ओर गई थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोस के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया था। मामले में दो दिन बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पीड़ित महिला (वादिनी) की मानें तो दरिंदा अभी सलाखों के पीछे ही है। उसके परिजन लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं।
बताया कि रविवार को रेप पीड़ित बेटी बाजार जा रही थी। आरोप है कि घर के समीप से ही दरिंदे के बहनोई ने साथी संग उसका अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लगा। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी परेशान है। सरायअकिल पुलिस इसे पेशबंदी का मामला बता रही है।वहीं एएसपी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण हुआ है तो यह गंभीर मामला है। घटना की जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार- अपर पुलिस अधीक्षक