फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bakiu warned of the movement

भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 16 Nov 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bakiu warned of the movement
Bakiu warned of the movement - फोटो : KAUSHAMBI
भाकियू ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

चायल। स्थानीय तहसील कार्यालय परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन की बैठक हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

किसानों की समस्याओं को लेकर हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि चायल तहसील क्षेत्र के बिजली विभाग के कर्मचारी मनमानी करते हैं। एक किलोवाट के कनेक्शन का बिल दो किलोवाट के बराबर भेजते है। इसी लापरवाही करने वाले अफसरों व कर्मचारियों को तत्काल हटाया जाए। चकबंदी विभाग के कर्मचारी किसानों की भूमि को इधर उधर कर शोषण कर रकम वसूलते हैं। यूनियन कार्यकर्ताओं का कहना है खसरा व खतौनी के लिए दो सौ से चार सौ रुपये की वसूली की जाती है। इसपर भी रोक लगाई जाए। चायल तहसील का भूमि विकास बैंक जो कि प्रयागराज से संचालित हो रहा है, उसे चायल लाया जाए और तीन करोड़ की लागत से बने सीएचसी अस्पताल को अविलंब शुरु कराया जाए। जिन किसानों ने हदबंदी का पैसा जमा किया है, उनकी भूमि की तत्काल हदबंदी कराई जाए। उपजिलाधिकारी ज्योति मौर्या ने आश्वासन दिया कि समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर मानसिंह पटेल, बड़ेलाल, ननकू लाल शर्मा, विंदेश्वरी, श्रीनाथ, सुनीता, गीता देवी, राम लाल, विजय सिंह यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed