फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bajrang Dal workers agitated over keeping a girl in a room with a youth of other community

Kaushambi News: किशोरी को अन्य समुदाय के युवक संग एक कमरे में रखने पर भड़के बजरंगदल कार्यकर्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers agitated over keeping a girl in a room with a youth of other community
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अन्य समुदाय का युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने युवक तथा किशोरी को राजस्थान से रविवार को बरामद किया। सोमवार रात दोनों को कोतवाली के एक ही कमरे में रखा गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से किशोरी 15 जून को घर से लापता हो गई थी। घरवालों का कहना था कि किशोरी को अन्य समुदाय का युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने तहरीर लेकर तलाश शुरू की। पुलिस दोनों को कोतवाली लेकर आई लेकिन एक ही कमरे में रखा।
विज्ञापन

जानकारी होने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए कोतवाली में धरना देकर श्री राम, जय राम, जय-जय राम भजन भी गाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि किशोरी तथा युवक को राजस्थान में पकड़ा गया। वही इंस्पेक्टर विनोद मौर्या ने बताया, किशोरी को सोमवार रात भरवारी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed