फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   bad roads and broken drainage in sarai akil

जर्जर सड़कें और टूटी नालियां बनीं सरायअकिल की पहचान

Mon, 02 Dec 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
bad roads  and broken drainage in sarai akil
bad roads and broken drainage in sarai akil - फोटो : KAUSHAMBI
जर्जर सड़कें और टूटी नालियां बनीं सरायअकिल की पहचान
विज्ञापन

नगर में साफ-सफाई का इंतजाम नहीं होने के साथ कूड़ा निस्तारण का भी प्रबंध नहीं
गंदे पानी की हो रही सप्लाई, फागिंग भी नहीं कराता है नगर प्रशासन
सरायअकिल। सत्तादल का नगर मुखिया होने के बाद भी सरायअकिल के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। टूटी नालियां और जर्जर सड़कें यहां की पहचान बन चुकी हैं। साफ-सफाई का बेहतर इंतजाम ना होने के साथ कूड़ा निस्तारण की भी व्यवस्था नहीं है। दूषित पेयजल की सप्लाई की जा रही है। फागिंग कराने में भी नगर प्रशासन दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इसे लेकर नगरवासियों में नाराजगी है। हालत यही रही तो किसी भी रोज लोगों का गुस्सा फूट सकता है।

13 मोहल्लों वाली सरायअकिल नगर पंचायत की आबादी करीब 25 हजार है। यहां के चेयरमैन भाजपा नेता और पूर्व विधायक शिवदानी हैं। इसके बाद भी कस्बे में नागरिक सुविधाओं का अभाव है। अमर उजाला ने गुरुवार को पड़ताल की तो नागरिकों ने बताया कि फकीराबाद चौराहे से चंदेशेखर पार्क तक जाने वाली मुख्य सड़क सालों से गड्ढ़ों में तब्दील है। जबकि इस सड़क से हर रोज सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। नगर वालों ने कई बार टाउन एरिया में अर्जी देकर सड़क बनवाने की मांग की। पर, समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कस्बे के भीतर की अन्य सड़कों व गलियों का हाल भी ठीक नहीं है। नाली-नाले टूटे होने के कारण जलनिकासी की व्यवस्था पूरे कस्बे में धड़ाम है। गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। नतीजतन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पानी टंकी की महीनों तक सफाई नहीं कराई जाती है। लिहाजा नगरवासियों के घरों में दूषित पानी की सप्लाई होती है। इससे कभी भी संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। मच्छरों का जबर्दस्त आतंक होने के बावजूद फागिंग नहीं कराई जाती है। जबकि कागजों पर हर रोज फागिंग हो रही है। कूड़ा निस्तारण का कोई प्रबंध नहीं है। टाउन एरिया कर्मचारी धार्मिक स्थल शिवशक्ति धाम के पास कचरा फेंकते हैं। सभी वार्डों की नियमित तरीके से सफाई नहीं कराई जाती है। जगह-जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

bad roads  and broken drainage in sarai akil

bad roads and broken drainage in sarai akil- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed