फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   baba dham kavariya

बाबा धाम जा रहे कांवड़ियों की धूमधाम से की विदाई

Tue, 26 Jul 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 26 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
baba dham kavariya
other
नगर पंचायत सरायअकिल से कांवड़ियों का जत्था सोमवार को बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर नगर चेयरमैन प्रतिनिधि और भाजपा नेताओं ने अलग-अलग स्थान पर कांवड़ियों का जोरदार स्वागत कर गमछा वितरित किया। इसके बाद बोल बम के जयघोष के साथ कांवड़िया बाबा धाम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


सोमवार को सराय अकिल कस्बे से तीन सौ कांवड़ियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम जलाभिषेक करने के लिए निकला। इसकी जानकारी भाजपा नेता भरवारी नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता को हुई तो वह कस्बे में पहुंचे। उन्होंने रावण मैदान के पास कांवड़ियों को रोककर गमछा प्रदान किया। इस कार्य में पूर्व विधायक शिवदानी और भाजपा नेता अभिषेक तिवारी ने सहयोग किया। इसके बाद जैसे ही कांवड़ियों का जत्था फकीराबाद चौराहे पर पहुंचा तो चेयरमैन प्रतिनिधि रवींद्र जायसवाल पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों को वस्त्र प्रदान किया। इसी तरह बसुहार ग्राम सभा से कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed