{"_id":"57b0aed44f1c1b4c446eb1c6","slug":"baba-barfani","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी का होगा भव्य श्रृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी का होगा भव्य श्रृंगार
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 14 Aug 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन के मौके पर हर बार की तरह इस बार भी बाबा बर्फानी का भव्य श्रृंगार होगा। आयोजन की तैयारी में हरहर महादेव कांवड़िया सेवा संघ ने पूरी ताकत लगा दी है। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
सावन माह में हर वर्ष हरहर महादेव कांवड़िया सेवा संघ शिव पूजन उत्सव का आयोजन करता है। पिछली बार बर्फ का शिव लिंग करीब चार फीट ऊंचा बनाया गया था। मगर इस बार बर्फ से बाबा बर्फानी का करीब 11 फीट ऊंचा शिव लिंग बनाने की तैयारी है। पूजन उत्सव में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। पूजन उत्सव मंगलवार को होना है। इसके लिए तैयारी अंतिम चरण में है। आयोजन स्थल दुर्गा मंदिर के सामने मैदान में भव्य पांडाल बनना शुरू हो गया है।
शिव लिंग बनाने के लिए सरायअकिल से कलाकार बुलाए गए हैं। संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा का कहना है कि मंगलवार को शिव लिंग दर्शन पूजन के लिए खोला जाएगा। इस दौरान रुद्राभिषेक और भंडारा भी होगा। बताया कि इस बार 15 हजार भक्तों के भंडारे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
संघ ने की सफाई की मांग
दुर्गा मंदिर जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते गंदगी बजबजा रही है। जगह-जगह क्षतिग्रस्त सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ है। सफाई नहीं होने से नालियां गंदगी से भरी हैं। ऐसे में कांवड़िया संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।