{"_id":"59b59c064f1c1bfd7f8b5cf8","slug":"azmer-siyaldah-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में फंसा सांड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में फंसा सांड़
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली जाने वाली अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस रविवार शाम हादसे का शिकार होते-होते बची। भरवारी स्टेशन के समीप ट्रेन के पहिए में सांड़ फंस गया। इससे ट्रेन रोकनी पड़ी। करीब चालीस मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इससे दो मालगाड़ियों समेत चार ट्रेनें लेट हो र्गइं।
अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस इलाहाबाद से दिल्ली के लिए रविवार शाम को रवाना हुई। करीब 6:55 बजे ट्रेन जैसे ही भरवारी रेलवे स्टेशन से आगे भटपुरवा गांव के सामने पहुंची अचानक ट्रैक पर एक सांड़ आकर ट्रेन के इंजन में फंस गया। इससे चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकनी पड़ी। इससे यात्रियों के होश उड़ गए। ट्रेन रुकते ही लोग नीचे उतरे। गार्ड की सूचना पर भरवारी रेलवे स्टेशन से कर्मचारी आरपीएफ जवानों के साथ आए। इंजन में फंसे सांड़ के टुकड़ों को करीब चालीस मिनट बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई। अजमेर-सियालदह रुकने से इंटरसिटी समेत दो एक्सप्रेस व दो मालगाड़ियां लेट र्हुइं। भरवारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक छोटेलाल ने भी बताया कि सांड़ के इंजन में फंस जाने से करीब चालीस मिनट तक ट्रैक बाधित रहा।