{"_id":"699dfed55231befb4c0ab2c6","slug":"ayushman-yojanas-pace-is-slow-a-large-number-of-people-are-still-left-out-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-137080-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आयुष्मान योजना की रफ्तार सुस्त, बड़ी संख्या में लोग अभी बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आयुष्मान योजना की रफ्तार सुस्त, बड़ी संख्या में लोग अभी बाहर
Wed, 25 Feb 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
जिले में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने का अभियान जारी है, लेकिन प्रगति अपेक्षित गति से नहीं हो पा रही है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार बड़ी संख्या में पात्र परिवार और सदस्य अभी भी योजना के लाभ से बाहर हैं, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा का लक्ष्य अधूरा दिखाई दे रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार परिवार श्रेणी में 1,72,208 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 1,52,501 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा सके हैं। वहीं, सदस्य श्रेणी में 8,17,441 के लक्ष्य के मुकाबले केवल 4,61,589 सदस्यों के कार्ड ही तैयार हो पाए हैं। इससे साफ दिखाई दे रहा है कि सदस्य श्रेणी में 3,55,852 पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ अभी नहीं पहुंच सका है।
स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शेष पात्र लोगों के कार्ड बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और गांव-गांव शिविर लगाकर लाभार्थियों की पहचान की जा रही है। हालांकि, धीमी प्रगति को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
जिले के विभिन्न ब्लॉकों में बनाए गए आयुष्मान कार्ड
-- -- -- -
ब्लॉक परिवार श्रेणी सदस्य श्रेणी
चायल 10322 में 9702 50583 में 30469
सिराथू 26699 में 24538 130981 में 78150
मंझनपुर 18583 में 16953 91476 में 49392
कौशाम्बी 18899 में 17039 91579 में 48466
कड़ा 20202 में 18045 102644 में 60995
मूरतगंज 20196 में 17880 94027 में 57094
नेवादा 19058 में 16828 93882 में 49866
सरसवां 22997 में 19643 99246 में 54353
अर्बन 15252 में 11873 63023 में 32804
कुल 1,72,208 में 1,52,501 817,441 में 4,61,589
: आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। शेष पात्र परिवारों और सदस्यों के कार्ड बनाने के लिए गांव-गांव शिविर लगाए जा रहे हैं और आशा-एएनएम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। - डॉ. संजय कुमार, सीएमओ।