फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ayodhya's Army School overall champion in CBSE Cluster Athlete Meet

Sport : सीबीएसई क्लस्टर एथलीट मीट में अयोध्या का आर्मी स्कूल ओवरऑल चैंपियन

Thu, 01 Dec 2022 10:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

डॉ. एएच रिजवी कॉलेज में आयोजित तीन दिनी एथलीट मीट में बालक अंडर-14 की 800 मीटर दौड़ में सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरूवा, कौशाम्बी के अभिषेक यादव ने पहला स्थान हासिल किया। यूनिवर्स पब्लिक स्कूल चंदौली के सूर्यांश सिंह दूसरे और भारत पब्लिक स्कूल मऊ के गोपाल यादव तीसरे स्थान पर रहे। 

विज्ञापन
Ayodhya's Army School overall champion in CBSE Cluster Athlete Meet
कौशांबी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर मीट में विजेता टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीबीएसई क्लस्टर एथलीट मीट-2022 बृहस्पतिवार को पूरी हुई। तीन दिनों तक चले एथलीट मीट में अयोध्या के आर्मी स्कूल के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। अंबेडकर नगर के रेडियंट चिल्ड्रेन स्कूल ने दूसरा और वाराणसी के सनबीम सिटी स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ.रवि किशोर त्रिवेदी ने विजेताओं को शील्ड और मेडल देकर पुरस्कृत किया।

विज्ञापन



डॉ. एएच रिजवी कॉलेज में आयोजित तीन दिनी एथलीट मीट में बालक अंडर-14 की 800 मीटर दौड़ में सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरूवा, कौशाम्बी के अभिषेक यादव ने पहला स्थान हासिल किया। यूनिवर्स पब्लिक स्कूल चंदौली के सूर्यांश सिंह दूसरे और भारत पब्लिक स्कूल मऊ के गोपाल यादव तीसरे स्थान पर रहे। बालक अंडर-19 की 800 मीटर की दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल अयोध्या के देव प्रथम, मदर हलीमा पब्लिक स्कूल भदोही के सफत अली अंसारी द्वितीय, द आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर के शिवांश यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालक अंडर-17 की 100 मीटर रिलेरेस में सनबीम स्कूल, वाराणसी के अभिजीत कुमार, राबिश कुमार, यथार्थ कुशवाहा तथा उत्कर्ष जायसवाल ने बाजी मारी। 

विज्ञापन

Ayodhya's Army School overall champion in CBSE Cluster Athlete Meet
सीबीएसई क्लस्टर मीट में प्रतिभाग करते एथलेटिक्स। - फोटो : अमर उजाला।

बालक अंडर-14 की 200 मीटर रिलेरेस में अमृत पब्लिक स्कूल के सूर्यांश पांडेय, रिशु सिंह, अर्पित यादव व गोपाल यादव विजयी हुए। बालिका अंडर-19 की 200 मीटर दौड़ में आर्मी पब्लिक स्कूल फैजाबाद अयोध्या की आकृति सिंह, अंशिका, हिना व आयुषी सिंह विजेता रहीं। बालक वर्ग अंडर-19 रिलेरेस 100 मीटर में सनबीम सनसिटी वाराणसी के उज्ज्वल कुमार, आदित्य कुमार, शुभम कुमार व अनुज सिंह ने विजय हासिल की।

Ayodhya's Army School overall champion in CBSE Cluster Athlete Meet
सीबीएसई क्लस्टर मीट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

बालिका अंडर-19 रिलेरेस में रेडियन सेंट्रल चिल्ड्रेन अकादमी अंबेडकर नगर की प्रिया मौर्य, स्नेहा यादव, अंशिका चौहान व हिमांशी यादव ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। बालिका अंडर-14 की 800 मीटर दौड़ में एमपी पब्लिक स्कूल वाराणसी की प्रकृति, सनबीम स्कूल वाराणसी की रिद्घि सिद्घि और आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल सुल्तानपुर की कनीज फात्मा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 

विज्ञापन

Ayodhya's Army School overall champion in CBSE Cluster Athlete Meet
सीबीएसई क्लस्टर मीट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

शॉटपुट और जेवलिन थ्रो में भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बालक अंडर-19 में एलडीएस पब्लिक स्कूल प्रयागराज निखिल कुमार को पहला स्थान मिला। सेंट मेरी कान्वेंट स्कूल प्रयागराज के मो.शाहनवाज सिद्दीकी दूसरे और संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी के अखंड प्रताप सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका अंडर-17 जेवलिन थ्रो में बालाराम आधार सिंह इंटर नेशनल स्कूल प्रतापगढ़ की योगिता सिंह प्रथम, सनबीम स्कूल वाराणसी की निमिषा द्वितीय, टैगोर स्कूल प्रतापगढ़ की शांभवी तृतीय स्थान पर रहीं। बालक अंडर 17 जेवलिन थ्रो सनबीम सिटी वाराणसी के अभिजीत कुमार प्रथम, संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल वाराणसी के आर्यन यादव द्वितीय, टैगोर पब्लिक स्कूल प्रयागराज के रिजवान अहमद तृतीय स्थान पर रहे। 

Ayodhya's Army School overall champion in CBSE Cluster Athlete Meet
सीबीएसई एथलीट मीट में प्रयागराज की विजेता खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

अंडर-17 में न्यू कैंट आर्मी स्कूल का दबदबा
न्यू कैंट आर्मी स्कूल प्रयागराज अंडर-17 में ओवर ऑल चैंपियन रहा। स्कूल के कोच महेंद्र कुमार द्विवेदी ने कहा कि यह बच्चों की कड़ी मेहनत का नतीजा है। डॉ. रिजवी स्प्रिंग फील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. रिजवी एजुकेशनल ट्रस्ट के सचिव कर्रार हुसैन रिजवी,  डॉ. रिजवी लर्नर अकादमी की प्रिंसिपल डॉ. रुचि शर्मा, स्प्रिंग फील्ड स्कूल की प्रबंधक लुबना फातिमा रिजवी, शैलेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed