फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Ayodhya Ram Mandir: 5 august 2020 Will be used in the foundation of the temple of Ramlala- the soil of Kada Dham and the water of the holy kund

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के भव्य मंदिर की नींव में प्रयोग होगा कड़ा धाम की माटी तथा पवित्र कुंड का जल

Sun, 26 Jul 2020 05:57 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Ram Mandir: 5 august 2020 Will be used in the foundation of the temple of Ramlala- the soil of Kada Dham and the water of the holy kund
kaushambi News - फोटो : kaushambi
अयोध्या में प्रस्तावित रामलला के मंदिर निर्माण की नींव में इक्यावन शक्तिपीठ माता शीतला कड़ा धाम की मिट्टी तथा मंदिर में स्थित पवित्र कुण्ड के जल का प्रयोग किया जाएगा। मालूम हो कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री अयोध्या में भगवान श्री राम के मन्दिर का शिलान्यास करेंगे, जिसमे पूरे भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों की पवित्र मिट्टी एवं  नदियों के जल नींव में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


इसी के  क्रम में करोड़ों लोगों के आस्था का केंद्र बिन्दू प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल कड़ा धाम जहाँ पूरे भारत से लाखों तीर्थ यात्री सालभर तीर्थटन के लिए आते रहते हैं। यहां के तीर्थ पुरोहितों ने एक कलश में पवित्र जल तथा दूसरे कलश में मिट्टी भरकर अयोध्या के लिए तीर्थ पुरोहितों का एक जत्था रवाना किया गया। जहाँ वे "रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र" ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय को मिट्टी एवं जल सौंपेगे।
विज्ञापन


मालूम हो कि रामजन्म भूमि को लेकर कई दशकों तक विववाद चलता रहा है, जिसमे सर्वोच्य न्यायालय के निर्णय के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हुआ है। इस आंदोलन में यहाँ के कई बुजुर्ग अपने युवास्था में इस आंदोलन से गहराई से जुड़े थे। शिलान्यास की तारीख की घोषणा के बाद इन बुजुर्गों में नई उत्साह का संचार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवसर पर तीर्थ पुरोहितों के साथ धाम वासियों में विशेष उत्साह दिखाई दिया, जिससे पूरा माहौल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर राधेश्याम पण्डा, जगत प्रसाद पण्डा, पण्डा समाज  रामायणी प्रसाद, ऊदल,मोनू पुरोहित अनिल प्रकाश पण्डा कुन्ना पण्डा, कड़ेकान्त रजत पण्डा आदि लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed