{"_id":"66848ba5984cf57daa041f58","slug":"away-goods-worth-two-lakhs-after-breaking-into-the-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-113510-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सेंध लगाकर चोर समेट ले गए दो लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सेंध लगाकर चोर समेट ले गए दो लाख का सामान
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के सेवढ़ा गांव में सोमवार रात सेंध लगाकर एक घर में घुसे चोर नकदी समेत दो लाख का माल समेट ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी।
सेवढ़ा गांव निवासी दूरफाना पत्नी स्व. वकार अहमद के मुताबिक तीन दिन पहले उनके बेटे मो.शाहिद की शादी हुई है। सोमवार को शाहिद बहू को लेकर ससुराल गया हुआ था। घर पर दूरफाना अपनी बेटी और दामाद के साथ रात में खाना खाने के बाद आंगन में सो रही थीं। रात को किसी समय पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोर कमरे में घुस आए। वहां बॉक्स और आलमारी का ताला तोड़ कर नौ हजार रुपये नकद,सोने की अंगूठी, टीका और कपड़े के साथ करीब दो लाख रुपये का समान उठा ले गए। मंगलवार सुबह कमरे का समान बिखरा देख घरवालों को घटना की जानकारी हुई। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
-- -- -- -- -- -- -