{"_id":"6aff4c181ef267add00b6013","slug":"auto-rickshaw-driver-killed-after-being-struck-by-a-speeding-car-kaushambi-news-c-261-1-kmb1009-151920-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर अप्पे चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर अप्पे चालक की मौत
Fri, 20 Nov 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से घायल सरोज देवी व लोगों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। क्षेत्र के लोंहदा गांव के सामने बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे खड़े महिंद्रा अप्पे लोडर में टक्कर मार दी। हादसे में अप्पे चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक की एसआरएन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कड़ा धाम क्षेत्र के कमालपुर देवीगंज निवासी अभिजीत (38) पुत्र इंद्रजीत बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे अप्पे से सरोज देवी (26) पत्नी संजय कुमार और चार अन्य महिलाओं को लेकर जा रहे थे। लोंहदा मोड़ से आगे वाटर फॉल के पास हाईवे किनारे वाहन खड़ा कर महिलाओं को उतार रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने अप्पे में टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से अभिजीत और सरोज देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।