फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Atul Maheshwari Scholarship Exam will be held today at 2 pm

Kaushambi News: आज दोपहर दो बजे होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Exam will be held today at 2 pm
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार की दोपहर दो बजे मंझनपुर के श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से कुल 385 छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य चुन्नीलाल ने बताया कि परीक्षा केंद्र को सुरक्षा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। सभी परीक्षा कक्ष की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। छात्रों के प्रवेश से लेकर बैठने की व्यवस्था तक सभी के प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन की यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए बड़ा अवसर मानी जाती है। परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए वजीफा (स्कॉलरशिप) मिलेगा। इससे उनकी उच्च शिक्षा में आर्थिक कमी आड़े नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed