फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempted to kill a woman by strangulation in Fatehpur

दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या का प्रयास

Sun, 23 Aug 2020 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Attempted to kill a woman by strangulation in Fatehpur
फतेहपुर में गला दबाकर महिला की हत्या का प्रयास
विज्ञापन

पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। फतेहपुर जनपद में ब्याही एक विवाहिता की दहेज के लिए ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह मायके पहुंची विवाहिता ने पुलिस को तहरीर दी। नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्त्रस्वार को पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया।

मंझनपुर कोतवाली के जुवरा गांव की रहने वाली प्रीती देवी ने बताया कि दो साल पहले उसकी शादी फतेहपुर जनपद के खखरेरू निवासी विष्णु कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराली कम दहेज मिलने की बात को लेकर प्रताड़ित करने लगे। तीन महीने पहले ससुरालियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया था। बिरादरी की पंचायत के बाद वापस ससुराल पहुंची विवाहिता का फिर से उत्पीड़न शुरू हो गया। आरोप है कि तीन दिन पहले ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। किसी तरह विवाहिता मायके आई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों सग मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर शुक्त्रस्वार को कोतवाली पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed