फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to steal by cutting door with gas cutter in Baroda Gramin Bank

बड़ौदा ग्रामीण बैंक में गैस कटर से दरवाजा काटकर चोरी का प्रयास

Fri, 20 May 2022 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal by cutting door with gas cutter in Baroda Gramin Bank
Attempt to steal by cutting door with gas cutter in Baroda Gramin Bank - फोटो : KAUSHAMBI
कस्बे के फकीराबाद स्थित बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा में बुधवार रात छत के रास्ते चोरों ने गैस कटर से दरवाजा काटकर बैंक में चोरी का प्रयास किया।आहट सुन चोर मौके पर गैस कटर, सिलिंडर, माचिस, चप्पल आदि छोड़कर मौके से भाग निकले। बृहस्पतिवार सुबह बैंक खोलने पर शाखा प्रबंधक समेत अन्य कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने घटना की छानबीन की।
विज्ञापन

फकीराबाद चौराहे के समीप ही बड़ौदा ग्रामीण बैंक की शाखा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक बुधवार रात रस्सी के सहारे बैंक की छत पर चढ़े चोरों ने गैस कटर से दरवाजा काटकर चोरी करने के उपकरण के साथ अंदर दाखिल हुए और लॉकर रुम का ताला काटने का प्रयास करने लगे। इस बीच किसी तरह की आहट होने पर चोर औजार छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बैंक शाखा खोलने पर अंदर सिलिंडर, गैसकटर, पेचकस आदि औजार व आधा-अधूरा कटा लाकर रुम का ताला देख शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के होश उड़ गए। प्रबंधक की सूचना के बाद मौके पर सीओ चायल श्यामकांत, इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद नमूनों को एकत्र किया। मामले में एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि बैंक शाखा के अंदर छत का दरवाजा काटकर चोरी के प्रयास की जानकारी मिली है। मौके से चोरी के कई उपकरणों को बरामद कर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed